दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 8 सितंबर 2023 औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखण्ड के नरारी कला खुर्द थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव के मुख्य पथ के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 40 लीटर चुलाइ महुआ शराब बरामद किया है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में तस्करों द्वारा अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। हालांकि पुलिस को आने की भनक लगते ही कारोबारी भागने मे सफल रहे।
मामले में थानाध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शराब को जब्त कर थाना लाया गया है और अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कर्रवाई की जा रही है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



