समाज जागरण सत्येंद्र चौरसिया
पलामू (झारखंड)नौडीहा बाजार में अबैध तरीके से चल रहे निजी किलनिक के खिलाप अंचल अधिकारी मनीष कुमार सिन्हा एव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एमडी रजी ने छापे मारी अभियान चलाया. इस दौरान तीन किलनिको को सील किया अंचला अधिकारी मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि पलामू उपायुक्त के निर्देशानुसार अबैध तरीके से चल रहे निजी अस्पतालों के खिलाफ आज छापे मारी अभियान चलाया गया.




इस दौरान तीन किलनिक को सील किया जिसमे संतोष नर्सिंग होम, रिद्धि सिद्धि नर्सिंग होम व एक अन्य नर्सिंग होम को शील किया और बताया कि इन सभी किलनिक संचालक फरार हो गये थे. दो किलनिक में मरीज भर्ती थे इस कारण उन किलनिको को सील नही किया गया है. जैसे ही भर्ती मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा वैसे ही इन सभी क्लीनिकों को सील किया जाएगा. मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एमडी रजी ने कहा कि दुर्भाग्य के बात है कि नौडीहा बाजार में चल रहे निजी क्लिनि को किसी का भी रजिस्ट्रेशन नहीं है



