google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गावँ के अहरा में ठूंठ दरख़्त के कली से खिलता खिलाड़ी-अविनाशदेव

समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल

 मेदिनीनगर,पलामू (झारखंड)16 अप्रैल2023:-पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय,नगरनिगम मेदिनीनगर से सटे व डाल्टेनगंज भंडरिया विधान के ग्राम सुआ विन्धुआ टोला (अखाड़ा भवन)में राजा मेदिनीराय कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। रेड रिबन काटकर बला उछाल कर खेल का उद्घाटन किये। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद खेल का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष फूल माला देकर स्वागत किये। मैं इस गांव, गांव के टोला और गांव के खेल मैदान यहाँ के भू-आकृति यहाँ की संस्कृति देखकर इकीसवीं सदी नहीं सत्रहवीं सदी दिखा। एक जमाने में सिंचाई का साधन आहर हुआ करता था वर्षा नहीं होने से अब वह खेल के मैदान बन गया। आज भी सुआ ग्राम का आहर पथरीला ऊबड़खाबड़ अरहर के खूंटी टांड़ टिकर टिलहा और ठूंठ दरख़्त के पेड़ डिजिटल इंडिया का मुंह चिढ़ा रहा है। वाह रे यहाँ के नौजवान खिलाड़ी हर विषम को सम करते प्रतिकूल परिस्थिति को अनुकूल बनाते अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाया राजा मेदिनी के धरती को धन्य किया। नीलाम्बर पीताम्बर के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों में लड़ना सीखा। मैं अपने संबोधन में कहा सुआ भूषही लहसुनिया गांव के यह अहरा का ठूंठ दरख़्त जो है एक दिन बसंत ऋतु में कली निकलेगा और उस कली से खिलाड़ी खिलेगा जो भारत का परचम दुनिया में दमकायेगा। मैं भरोसा दिलाता हूं यहाँ के युवाओं खिलाड़ियों को हर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सरकार तक बात पहुँचाऊँगा। हम अपने स्तर से हर संभव व्यवस्ता की आपूर्ति करेंगे। आप सभी से गुजारिश होगी हम एक दूसरे से रिश्ता बनाये रखेंगें। सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं है इसी तरह निरन्तरता बनाये रखेंगे तो एक दिन सफलता निश्चित ही कदम चूमेगी। इस मौके पर जिलापरिषद अर्जुन सिंह,उपाध्याय सिंह,शीतल सिंह,ललन चौधरी,विश्वास सिंह,अध्यक्ष देव सिंह,संयोजक रंजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और हौसला अफजाई करते रहे। शुक्रिया!


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)