– संवाददाता, समाज जागरण
गौतमबुद्धनगर/लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW उत्तर प्रदेश) ने एक बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश किया है। लखनऊ स्थित टीम ने कार्रवाई करते हुए मेसर्स अवध फर्टिलाइजर लिमिटेड, मिहिरपुरवा (जनपद बहराइच) से जुड़े एक मुख्य आरोपी को गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया है।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने रॉक फॉस्फेट की खरीद और सिंगल सुपर फॉस्फेट की बिक्री का झूठा विवरण दिखाकर सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी की। इसके आधार पर आरोपी ने भारत सरकार से ₹71,85,600/- (इकहत्तर लाख पचासी हजार छह सौ रुपये) का अनुदान प्राप्त कर गबन किया।
EOW की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से दबोचा। बताया जा रहा है कि यह घोटाला कृषि मंत्रालय के तहत मिलने वाले उर्वरक अनुदान से जुड़ा है, जिसे फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से हासिल किया गया था।
EOW के अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में अन्य व्यक्तियों और विभागीय सहयोगियों की भूमिका की भी गहराई से जांच की जा रही है, ताकि पूरे घोटाले की परतें खोली जा सकें।
यह गिरफ्तारी प्रदेश में चल रहे आर्थिक अपराधों के खिलाफ सख्त अभियान का हिस्सा है।
EOWUttarPradesh #AwadhFertilizerScam #GhaziabadNews #GautamBuddhNagar #UPPolice #FertilizerFraud #SubsidyScam #CrimeNews #SamajJagran #BreakingNews
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



