google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बालाजी हाईटेक कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

– संवाददाता, समाज जागरण

गौतमबुद्धनगर। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) उत्तर प्रदेश की टीम ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बालाजी हाईटेक कंस्ट्रक्शन कंपनी प्रा. लि. के नाम से फर्म बनाकर गाजियाबाद में निर्माणाधीन 180 फ्लैटों में से अधिकांश फ्लैट दो या अधिक खरीदारों को आवंटन पत्र जारी किए और इस तरह करोड़ों रुपये की ठगी की।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने बैंक कर्मियों की मिलीभगत से विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों से ऋण स्वीकृत कराए और धनराशि अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर सरकारी धन को भारी नुकसान पहुंचाया।

EOW उत्तर प्रदेश की टीम ने आरोपी को जनपद गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया है। टीम अब इस पूरे घोटाले में शामिल अन्य सहयोगियों और बैंक अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

– संवाददाता, समाज जागरण

EOWUttarPradesh #GautamBuddhNagar #GhaziabadNews #RealEstateFraud #BalajiHightech #UPPolice #CrimeNews #SamajJagran #FlatScam #BankFraud


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)