समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
एक अच्छे समाज के लिए जरूरी हैं लोगो को मादक पदार्थों से दूर रहना और लोगो को मादक पदार्थों से दूर रखने के लिए जिले में अनेक जागरूक कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं उसी क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के निर्देशानुसार बुधवार को विकासखंड बड़ागांव के सभागार में मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मादक पदार्थों से व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में वर्चुअल जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को मादक पदार्थ सेवन न करने की शपथ दिलाई गई।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा आज के युवा साथी ज्यादातर नशा के आदि होते जा रहे जिसके कारण उन्हें समाज और परिवार से दूर होना पड़ रहा हैं।हम सभी को मादक पदार्थों का सेवन से बचने के साथ साथ लोगो को भी इससे दूर रहने की सलाह देना चाहिए जिससे एक अच्छे समाज का निर्माण हो सके।इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) अर्पित श्रीवास्तव, वरिष्ठ लेखाकार अंजनी नंदन पांडे, सहायक लेखाकार वसीम अहमद, ब्लॉक मिशन प्रबंधक मनोज कुमार, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा)दिलीप दुबे, अनेकों सफाईकर्मी, आंगनवाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



