समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । व्यापार मण्डल फूलपुर के तत्वाधान में खाद्य पदार्थ को लेकर व्यापारियों संग खाद्य विभाग ने जनजागरूकता अभियान चलाया । इस दौरान डोर टू डोर व्यापारियों से उनके खाद्य प्रतिष्ठानों पर सम्पर्क किया।
तत्पश्चात फूलपुर में व्यापारियों संग आयोजित बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर सी यादव ने बताया कि इस समय समाज में लोगों का स्वास्थ्य बहुत तेजी से खराब हो रहा हैं, कैसे हम उस खाद्य पदार्थ से बचे जिससे हमारा समाज स्वस्थ रहे और लोगों को जागरूकता किया जा सके। जिससे एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके और राष्ट्र को उन्नति के मार्ग पर ले जाया जा सके। उन्होंने खुले में खाद्य सामग्री न बेचने, ग्लब्स का प्रयोग करने व मिठाइयों में रंगों का कम से कम प्रयोग करने की जानकारी दी।
जागरूकता अभियान में व्यापार मण्डल संरक्षक मुन्ना चौरसिया, अध्यक्ष जितेंद जायसवाल, रमेश विश्वकर्मा, राजकुमार गुप्ता राजू,सोनू गुप्ता, राहुल, जय प्रजापति, बबलू, आशीष, शिवलोक, नंदलाल समेत दर्जनों व्यापारी बैठक में उपस्थित रहे। (
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



