दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़: ईचागढ़ थाना क्षेत्र के डुमटांड़ बाजार में आज सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान यातायात थाना प्रभारी के नेतृत्व में ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो के सहयोग से आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान लगभग 100 से 150 लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाव एवं नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया। लोगों को मुख्य रूप से मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।
इसके साथ ही कार्यक्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लागू होने वाले कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी गई ताकि लोग भविष्य में सावधानी बरतें और दुर्घटनाओं से बच सकें।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



