google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं सरस्वती पूजा- थाना प्रभारी

समाज जागरण
गोड्डा

मेहरमा प्रखंड में सरस्वती पूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को स्थानीय थाना में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर रूबी मिंज ने की। इस दौरान पर्व को नियमानुसार तथा उत्साह के साथ मनाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा की पुलिस गाइडलाइन का भी सख्ती से पालन करना है।पूजा पंडालों में फूहड़ और अश्लील गीत नहीं बजाना है। प्रतिमा विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग से ही विसर्जन जुलूस लेकर जाना है।

असमाजिक तत्वों से दूरी बनाकर उन पर कड़ी नजर रखना है।कहीं से किसी भी प्रकार की कोई घटना होने तथा इसकी आशंका होने पर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को देने पर बल दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अवर निरीक्षक राज किशोर शर्मा, सत्यदीप, सहायक अवर निरीक्षक सहदेव प्रसाद, वीरेंद्र मंडल के अलावा पंचायत प्रतिनिधि में मुखिया प्रियंका देवी, अश्विनी कुमार मिश्रा, गुलजारीलाल दास, मोहम्मद साबिर सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)