google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तिरुलडीह में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, हेलमेट का किया गया वितरण

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश

ईचागढ़: तिरुलडीह थाना अंतर्गत शहीद चौक के पास सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक सह यातायात थाना प्रभारी, सरायकेला-खरसावां राजू जी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार सहित तिरुलडीह थाना के पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

अभियान के दौरान आम लोगों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है।

इस क्रम में सड़क पर चल रहे मोटरसाइकिल चालकों के बीच हेलमेट का वितरण भी किया गया। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं भी सतर्क रहें और दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)