किसानों को लाखों का नुकसान हुआ ।

हाथियों के झुंड ने फसलों को रौंदा, पैरों से कुचला, खाए और नष्ट किया।
मिंटू कुमार समाज जागरण ।
सदर प्रखंड के सरौनी कलां गांव में हाथियों ने कई किसानों के फूल गोभी का फसल , टमाटर और अन्य सब्जियों जो लगभग बिक्री के लिए तैयार हो रहे थे। उनको हाथियों के झुंड ने जो खाया सो खाया बाकी रौंद डाला। बड़ी मेहनत से किसानों ने फसल लगाए थे । इसमें लाखों की पूंजी और सैकड़ो मजदूर को रोजगार मिला था । गांव और आसपास के गांव की महिलाएं किसानों के खेतों में मजदूरी करके अपना भरण पोषण करतीं हैं।
हाथी भगाने वाला टीम वन विभाग के तरफ से आया था परंतु हाथी अब इतने निडर हो चुके हैं कि पटाखे छोड़ने और हल्ला करने और तरह-तरह के भगाने के लिए उपक्रम करने के बावजूद हटने का नाम नहीं ले रहे थे । बड़ी मुश्किल से उनको हटाया गया। जंगल के किनारे लगे फसल हर वर्ष हाथियों के कारण बर्बाद हो रहे हैं । वन विभाग से किसानों ने मुआवजे की मांग की है। कृषकों ने कहा लगभग प्रत्येक वर्ष ऐसी समस्याएं झेलनी पड़ती रही है किसानों ने आगे कहा की

कुछ ही दिनों में अब धान के फसल भी तैयार हो जाएंगे। हाथियों का झुंड आएगा। खाएगा सो खाएगा बाकी फसलों को रौंद डालेगा ।
गांव के किसानों ने कहा की सरकार हाथी से बर्बाद हुए फसल और किसानों के नुकसान की भरपाई करने में आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। सरकार को चाहिए कि किसानों के हित में वन कानून में संशोधन करते हुए वन्य जीव प्राणी द्वारा अगर किसी का नुकसान होता है तो उसका नुकसान की भरपाई सरकार तत्काल प्रभाव से करें । नुकसान हुई फसल की कीमत से दोगुनी राशि किसानों को मिलनी चाहिए । पूंजी के साथ-साथ मेहनत धैर्य और साहस फसल उत्पादन में लगते हैं ।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)