google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्री चिंतामणि मेमोरियल विधि महाविद्यालय गोड़े में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समाज जागरण दैनिक
विश्व नाथ त्रिपाठी

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अब्दुल शाहिद जी के कुशल मार्गदर्शन एवं अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार जी की अध्यक्षता में श्री चिंतामणि मेमोरियल विधि महाविद्यालय गोड़े प्रतापगढ़ में विधिक सेवा दिवस के क्रम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की गई। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए अपर जिला जज ने कहा कि विधि के समक्ष समता प्रत्येक नागरिक का अधिकार है , गरीबी के कारण कोई न्याय से वंचित न हो इसलिए निशुल्क विधिक सहायता का प्रावधान किया गया है। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी नागरिकों के लिए उचित, निष्पक्ष, न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए एवं लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाने की शुरुआत सर्वप्रथम 9 नवंबर 1995 को हुई थी, जिसका उद्देश्य है समाज के कमजोर वर्गों को निशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान करना। इस अवसर पर नीरजा कुमारी केंद्र प्रशासक वन स्टाप सेन्टर द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला योजना मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप एवं महिलाओं के सहायता हेतु 181 एवं 1090 हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में पीएलवी महेंद्र त्रिपाठी ने निशुल्क विधिक सहायता एवं सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन पीएनबी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम प्रकाश पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधि महाविद्यालय के प्राचार्य अजय सिंह, प्रोफेसर हरिशंकर सिंह, पीएलवी गिरीश पाण्डेय ,अमन त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, प्रो विनोद कुमार ,आदित्य कुमार दुबे, रवि कुमार पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधि छात्रा वेदांती, शिवानी, खुशनम एवं विधि छात्र साहेब लाल एवं कुंजीलाल गुप्ता द्वारा विचार व्यक्त किया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)