google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार ओम शंकर के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार,किशनगंज के पारा विधिक स्वंय सेवकों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यों के बारे में बताया गया, पारा विधिक स्वयं सेवकों की विधिक सेवा आम लोगों को सरल एवं सुलभ तरीके से मिल सके इस हेतु उनकी भूमिका के बारे में समझाया गया तथा विधिक सेवा प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया।उक्त जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित पारा विधिक स्वंय सेवकों को व्यवहार नयायालय परिसर, किशनगंज में दिनांक-14.12.2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया | साथ ही यह भी जानकारी दिया गया की दिनांक-09.11.2024 को विधिक सेवा दिवस है उक्त तिथि में पारा विधिक स्वंय सेवकों को डोर-टू- डोर विधिक सेवा अभियान चलाया जाएगा |


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)