google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के विश्व प्रसिद्ध ओलर्क सूर्य मंदिर में कार्तिक छठ पर्व को लेकर एसडीओ ने किया बैठक

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के दुल्हिन बाजार प्रखण्ड अंतर्गत उलार गांव स्थित विश्व प्रसिद्ध व अतिप्राचीन द्वापरकालीन ओलर्क सूर्य मंदिर परिसर में कार्तिक छठ पर्व की तैयारी को लेकर गुरुवार को पालीगंज एसडीओ ने बैठक बुलाई।
इस दौरान बैठक की अध्यक्षता पालीगंज एसडीओ अमनप्रीत सिंह ने कहा कि आगामी 5 नवम्बर को नहाय खाय के साथ लोक आस्था का पवित्र चार दिवसीय कार्तिक छठ पर्व की शुरुआत हो जाएगी। जिसका समापन 8 नवम्बर को उदयीमान सूर्य के अर्घ्य के साथ होगी। वही बैठक के दौरान आगामी लोक आस्था का पवित्र चार दिवसीय कार्तिक छठ पूजा की तैयारी को लेकर चर्चा किया गया। इस दौरान मंदिर के महंत सह संरक्षक श्री अवध बिहारी दास जी महाराज ने बताया कि कार्तिक छठ पर्व को लेकर राज्य ही नही देश के कोने कोने से लाखो की संख्या में श्रद्धालु यहां जुटते है। कोरोना के समय मे सरकार के द्वारा लगाई गई प्रतिबंध के बावजूद भी ब्रतीयो की भीड़ जुटी थी। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ जुटने की संभावना है। जबकि दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि अभीतक यहां भारी संख्या में भीड़ जुटने के बावजूद भी शांतिपूर्ण माहौल में पर्व सम्पन्न होते आयी है। जिसके बाद एसडीओ अमनप्रीत सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओ तथा ब्रतीयो की सुविधाओं को लेकर मंदिर के आसपास 20 चापाकल, पर्याप्त संख्या में अस्थाई शौचालयों, उचित लाइटिंग, चिकित्सा की व्यवस्था, शुरक्षा ब्यवस्था सहित तालाब के चारो ओर तथा रास्ते की बेरिकेटिंग कराई जाएगी। वही अर्घ्य के समय तालाब में एसडीआरएफ की टीम तैनात रहेगी। पूरे छठ पर्व के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित नही होगी। वाहन पार्किंग की व्यवस्था अछुआ गांव स्थित पीएनके कॉलेज व लाला भदसारा गांव स्थित बगीचा में किया जाएगा। दरों कैमरे से भिड़ की निगरानी की जाएगी। जगह जगह पर सुसीटीवी कैमरे लगाई जाएगी। कंट्रोल रूम तथा चेंजिंग रूम की ब्यवस्था होगी। मंदिर परिसर तथा मंदिर के आसपास में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। तालाब में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया जाएगा। जबकि बैठक के दौरान एसडीओ अमनप्रीत सिंह ने मौके पर मौजूद सक्षम अधिकारियों को बिभाग सम्बन्धित जिम्मेदारियां सौंपी।
मौके पर मंदिर के संरक्षक श्री अवध बिहारी दासजी महाराज, एसडीओ अमनप्रीत सिंह, एसडीपीओ2 उमेश्वर चौधरी, अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज के उपाधीक्षक आभा कुमारी, दुल्हिन बाजार थानाध्यक्ष सोनू कुमार, बीडीओ पंकज दीक्षित, सीओ श्वेता सिन्हा, पालीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अरबिंद कुमार सुमन, प्रमोद अवतार चन्द्रवंशी व शिवजी कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)