

दैनिक समाज जागरण वेद प्रकाश यादव ब्यूरो भोजपुर
भोजपुर जिले में बुधवार की सुबह हुई बैंक डकैती ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। पांच हथियारबंद लुटेरों ने लगभग 16 लाख रुपये लूटने के साथ ही पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। आरोपियों ने महज कुछ ही मिनटो में लूट की वारदात को अंजाम दिया। फिर बैंककर्मियों को कमरे में बंद कर फरार हो गए । कैश काउंटर से रुपये लूटकर बैंक में ताला मार पिछले रास्ते से भाग खड़े हुए। लुटेरों के द्वारा दरवाजा लॉक कर दिया गया। सभी को लगा कि लुटेरे बैंक में ही हैं, इससे इलाके में दहशत मच गई। पुलिस ने बैंक को चारों ओर से घेर लिया। एसपी से लेकर अन्य सभी पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस बाहर से आरोपियों को सरेंडर करने की अपील करती रही। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। तो लुटेरे अंदर नहीं मिले। जिसके बाद अंदर पहुचे पुलिसकर्मियों ने बंधक बनाए गए बैंक कर्मियों को छुड़ाया।अपराधी सुबह बैंक खुलते ही ग्राहक बनकर बैंक में प्रवेश कर गए और कैशियर को पिस्टल की नोंक पर कब्जे में ले लिया। बैंक का शटर अंदर से गिरा दिया। बैंक के सभी स्टाफ को बंधक बनाया। मोबाइल छीने। मारपीट कर कर्मचारियों को कैंटीन में बंद कर दिया। इसी दौरान किसी कर्मचारी ने सायरन बजा दिया। 15 मिनट बाद एसपी प्रमोद कुमार समेत 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। भोजपुर पुलिस की स्पेशल टीम को भी बुला लिया गया। पुलिस जवानों ने बैंक को चारों ओर से घेर लिया। कुछ पुलिसकर्मी राइफल-पिस्टल लेकर छत पर तैनात हो गए।30 मिनट तक पुलिस वाले सरेंडर करने के लिए बैंक के बाहर से अनाउंसमेंट करते रहे। हालांकि बदमाश पुलिस के पहुंचने से कुछ ही मिनट पहले स्टाफ को कैंटीन में बंधक बनाकर कैश लेकर भाग गए थे। इसके बाद पुलिस के जवान शटर उठाकर बैंक के अंदर गए। पुलिस को बैंक के अंदर एक भी बदमाश नहीं मिले। बैंक में अकाउंट खुलवाने के नाम पर दो अपराधी घुसे। दो अपराधियों के बाद बाकी अपराधी भी अंदर आ गए। शहर के चारों ओर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी की गई है। बैंक, चौक चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।इधर, एसपी प्रमोद कुमार यादव ने पुष्टि करते हुए बताया कि पांच अपराधी हथियार के साथ घुसे थे और बैंक कर्मियों को एक रूम में बंद कर दिया था और काउंटर पर रखे करीब 16 लाख रुपए लेकर फरार हो गए । लुटेरो की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन कर दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



