google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आजाद हिंद फौज स्थापना दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और वीर सेनानियों को नमन: गृहमंत्री

समाज जागरण संवाददाता।
आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस के अवसर पर देशभर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) के वीर सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर देश के गृह मंत्री ने भी देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि “नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जो जोश और संगठन शक्ति जगाई, वह आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। आजाद हिंद फौज ने यह साबित किया कि देश की आजादी केवल विचारों से नहीं, बल्कि साहस, अनुशासन और त्याग से भी प्राप्त की जा सकती है।”

गृह मंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज के माध्यम से देश के क्रांतिकारियों के मन में यह विश्वास प्रबल किया कि भारतवासी अपनी सैन्य शक्ति के बल पर भी स्वतंत्रता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि नेताजी के नेतृत्व में वर्ष 1943 में ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तिरंगा फहराकर भारत की आजादी की घोषणा की गई थी।

INA के वीर सेनानियों का बलिदान भारत की आत्मा में आज भी जीवंत है। उनका राष्ट्रप्रेम और नेताजी का “जय हिंद” का नारा सदैव हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित करता रहेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)