google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बी एन एम वी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बीएड फर्स्ट ईयर 2024 की परीक्षा सम्पन्न

मधेपुरा।

भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय लालू नगर मधेपुरा की अंगीभूत ईकाई बी एन एम वी कॉलेज साहुगढ़ मधेपुरा परीक्षा केंद्र पर मधेपुरा जिला क्षेत्र के सभी सात बीएड कॉलेज के फर्स्ट ईयर के छात्र छात्राओं का सत्र। 2024 की परीक्षा कदाचार मुक्त एवम शांतिपूर्ण माहौल में सोमवार को सम्पन्न हो गई। बता दें कि भूपेंद्र नारायण मंडल वाणिज्य महाविद्यालय साहुगढ़ केंद्र पर शनिवार को शुरू हुई थी। सोमवार को इस कदाचार मुक्त परीक्षा में 639 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य के हवाले से परीक्षा नियंत्रक डा. प्रभाकर कुमार ने बताया कि सत्र 2024 का यह फर्स्ट ईयर का यह एग्जाम था। वहीं केंद्राधीक्षक सह प्रधानाचार्य डा. अरविन्द कुमार ने कहा शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हो गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)