समाज जागरण
ओबरा/ सोनभद्र। आज दिनांक 25 -06-2025 बाबा भूतेश्वर दरबार महारुद्र सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है प्रबंधकारिणी समिति के प्रबंधक द्वारा तत्काल प्रभाव से समिति को भंग किया जाता है। चूंकि चैत के नवरात्र में ही कई वर्षों से चुनाव होता चला रहा है, पुरानी समिति का कार्यकाल खत्म होते ही समिति अपने आप भंग हो जाती है पर चैत्र नवरात्र को बीते तीन महीने होने जा रहा है इस पर किसी प्रकार का कार्यवाही लिखित रूप से प्रबंधक द्वारा नहीं किया गया जिससे चुनाव की घोषणा नहीं किया जा सका पर तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा बार-बार कब चुनाव होगा इसको लेकर प्रबंधन पर काफी दबाव बनाया गया, जिससे प्रबंधक रामआश्रय बिंद ने तत्काल निर्णय लेते हुए अपने तत्काल प्रभाव से समिति को भंग कर दिया जा रहा है और समस्त कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि जिसे भी समिति का कार्यभार संभालना हो तो अपना नाम समिति के प्रबंधक के पास अंकित करा सकता है समिति का चुनाव 15 दिन के भीतर घोषणा कर दी जाएगी। समिति के प्रबंधक जो कि मनोनीत के द्वारा चुने हुए व्यक्ति की घोषणा कर दी जाती है इसके पश्चात पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष को विदाई नए कार्यकारिणी अध्यक्ष को सौंप दिया जाएगा।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



