भूख हड़ताल पर बैठे बाबा जिम्मेदार शाशन प्रशासन होगा
कलान / शाहजहांपुर की तहसील कलान क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुण्डरिया में जन समस्याओं को लेकर बंशी वाले बाबा के मन्दिर में भूख हड़ताल पर बैठे है बाबा धर्मेन्द्र गिरि ने जनसमस्याओं को लेकर शासन प्रशासन से कुछ मांगे रखी है भूख-हड़ताल पर बैठे बाबा धर्मेन्द्र गिरि ने बताया कि हमारे ग्राम पंचायत कुण्डरिया में रामगंगा नदी के कटान का खतरा बना रहता है जिस पर ठोकरें बनवा दी जाए और मजरा बोझी के तरफ को निकले का कोई रास्ता नहीं है वहां के लिए एक पक्का पुल बनवा दिया जाए गांव में एक बरात घर बनवाने की भी मांग की है बाबा धर्मेन्द्र गिरि ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे यहां छुट्टा गौवंश घूमते रहते हैं लेकिन गौशाला में नहीं गौशाला हमेशा खाली ही पड़ी रहती है जब भी गौशाला पर कोई प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण के दौरान आता है तो छुट्टा गौवंश को घेर कर गौशाला में कर दी जाती है जिससे साफ तौर से सावित होता है कि गौशाला में गौवंश के नाम से सिर्फ खाना पूर्ति ही हो रही है बाबा धर्मेन्द्र गिरि ने यह भी आरोप लगाया है की ग्राम पंचायत कुण्डरिया में कहीं आवास आये लेकिन किसी को कोई आवास नहीं मिला जो आवासों का पैसा आया वो कहां गया जिसकी जांच की जाए जब इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि अजीत कुमार कुंडरिया से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया की लाभार्थियों के कागज शासन स्तर भेज दिए हैं जो भी लाभार्थी का पैसा आएगा बह सीधे लाभार्थी के खाते में जाएगा बाबा धर्मेन्द्र गिरि ने यह भी कहा अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो हम आगे भी भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे जिम्मेदार शाशन प्रशासन होगा
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



