google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दैनिक बाजार में किसानों को बैठने के लिए डस्ट बिछाया गया

कुलदीप कुमार संवाददाता बड़‌कागांव

बड़कागांव प्रखंड में प्रतिष्ठित मुख्य चौक स्थित बड़कागांव दैनिक बाजार में किसानों को बाजार में बैठने में हो रही परेशानी को देखते हुए अश्वनी दुर्गा पूजा समिति बड़कागांव दैनिक बाजार के द्वारा डस्ट गिराया गया ,तथा इसे फैलाकर बिछाया गया। उक्त कार्य होने से सब्जी बेचते किसानों एवं खरीदारों को समस्या से निजात मिलेगी। वहीं अश्वनी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार महतो ने कहा कि रोड किनारे मोटरसाइकिल एवं नाली के पास दुकान लगने के कारण हमेशा सड़क जाम हो रही है। प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौके पर अश्विनी दुर्गा पूजा समिति के उप सचिव सरोज महतो के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)