विनोद कुमार सिंह/ दैनिक समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर नगर पंचायत चोपन के वार्ड नंबर 9 के यादव बस्ती में समाजवादी पार्टी ने (पीडीए) स्वाभिमान एवं सम्मान दिवस के रूप में मनाया जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रमेश सोनी ने की एवं संचालन पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सतीश कुमार यादव ने की बाबा साहब की जयंती के अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों को कापी कलम भी वितरित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर विस्तृत चर्चा की। तथा बाबा साहब के संविधान को विश्व का सबसे मजबूत संविधान बताया तथा कहा कि संविधान से ही पिछड़ों दलितों का स्वाभिमान सम्मान और अधिकार प्राप्त होता है संविधान को बचाने के लिए (पीडीए) के जननायक अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में संविधान को बचाने के लिए पी डी ए समाज के लोगों को एकजुट होकर के लड़ना पड़ेगा वर्तमान समय में भाजपा की सरकार में पिछड़ों का आरक्षण, मौलिक अधिकारो को छीनने की कोशिश की जा रही है जिसका पुरजोर विरोध समाजवादी पार्टी करती है। इस अवसर पर नजमुद्दीन इद्रीशी प्रदेश सचिव अ .सं. सभा, सत्यदेव पांडेय, जाकिर हुसैन, नसरुद्दीन इदरीशी, अभिषेक दुबे, उपेंद्र सेन, मनोज यादव, मनोज भारती, नागेंद्र यादव, नरेश यादव, रोशन रावत, सुरेश, उमेश, सियाराम यादव अनिल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



