google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बच्चों का योग प्रदर्शन देख अचंभित हुए लोग

सचित्र–

-जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता
-विहान विद्यापीठ में हुख आयोजन, प्रमोद उपाध्याय ने किया शुभारंभ

शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ

दैनिक समाज जागरण
बलिया : विहान विद्यापीठ के प्रांगण में रविवार को बलिया योगासन खेल संघ द्वारा जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विहान विद्यापीठ और सनबीम स्कूल अगरसण्डा के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक प्रमोद कुमार उपाध्याय और योगासन खेलसंघ के अध्यक्ष मेराज आलम द्वारा किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न योगासन किया गया। आर्टिस्टीक योगा, ग्रुप डांस योगा, सोलो योगा आदि योग कलाओं को प्रदर्शन देख उपस्थित लोग अचंभित रह गये। इस दौरान योग प्रदर्शन करने वाले लिया मिश्रा, हर्ष, लक्ष्मी, कृष्णा यादव, खुशी, हैप्पी, अंजलि को गोल्ड, गरिमा, तोसिफ, सौम्या, आनंद राज ने सिलवर, अंजलि कुमारी, शिवम्, आयुषी वर्मा, युवराज को ब्रांज मेडल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजर नीतीश कुमार उपाध्याय, प्रधानाचार्य अभय महापात्रा, प्रोफेसर डॉ0 अशोक कुमार सिंह, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय क्रीडा सचिव डॉ0 विवेक सिंह, आयुष चिकित्सक किशोर कुमार उपाध्याय, बृजेश गुप्ता, राजू खान कोआरडिनेटर आजमगढ़ मण्डल, संगम वर्मा, डॉ0 कनिष्क उपाध्याय सहित शिक्षक मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)