
*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो:- रिपोर्ट
फुल्लीडुमर विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के जेई अभिषेक कुमार की कर्तव्यहीनता एवं कार्यप्रणाली का दंश फुल्लीडुमर प्रखंड के दर्जनों बिजली उपभोक्ता सहने को विवश हैं |ताजा मामला फुल्लीडुमर बाजार का है| जिसकी जानकारी देते हुए फुल्लीडुमर बाजार के विद्युत उपभोक्ता मुकेश कुमार साह पिता राजेंद्र साह ने बताया कि उनका विद्युत उपभोक्ता संख्या 52258319830 है| आगे मुकेश कुमार साह ने बताया कि वह 4 माह के दर्जनों वार बिजली मीटर लगाने हेतु फुल्लीडुमर विद्युत विभाग के जेई अभिषेक कुमार से गुहार लगाई, लेकिन उन्हें 4 माह से आश्वासन के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा| आगे मुकेश ने जेई पर आरोप लगाते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति प्रशाखा फुल्लीडुमर के जेई द्धारा अवैध तरीके से पैसा लेने के चक्कर में उन्हें बिजली मीटर हेतु बार-बार दौड़ाया जा रहा है| उपभोक्ता के बातों से बिजली विभाग के ऊपर कई सवाल खड़े होते हैं| आखिर इस तरह की लापरवाही में सरकार दोषी है या बिजली विभाग का जेई यह सवाल अब चौक चौराहे पर भी खुलेआम हो रही है| जहां टोका लगाने पर उपभोक्ताओं के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की जाती है, आखिर 4 माह के बाद भी बिजली का मीटर नहीं लगे, तो उपभोक्ता क्यों नहीं टोका लगाकर बिजली जलाएं|इसका जवाब कौन देगा,सरकार या बिजली विभाग के जेई से सवाल अब आम उपभोक्ता पूछ रहे हैं। जिसका जवाब फुल्लीडुमर जेई के पास नहीं है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



