आगरा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विजय लक्ष्मी मौर्या ने अवगत कराया है कि शासनादेशानुसार पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क ओ-लेबल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद में संचालित प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण हेतु विभाग की बेबसाइट पर दिये गये लिंक के माध्यम से इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन 11.07.2024 से 05.08.2024 तक निःशुल्क ओ-लेबल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन किये जायेगें। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने आगे यह भी अवगत कराया है कि वर्ष 2024-25 हेतु ओ-लेबल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/ युवतियों के लिये संचालित ओ-लेबल एवं सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु पात्रता की शर्ते यथा योजना के अन्तर्गत रू0 1.00 लाख वार्षिक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र दोनों में समान रूप से आय सीमा में आने वाले व्यक्तियों को ओ-लेबल/सी0सी0सी0 कम्प्यूटर प्रशिक्षण अनुमन्य होगा। कम्प्यूटर प्रशिक्षण के लिए (10/12) इण्टरमीडिएट न्यूनतम शैक्षिक आर्हता आवश्यक है। प्रशिक्षणार्थी की अधिकतम आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षणार्थी बेरोजगार हो तथा किसी भी शिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति न ले रहा हो तथा प्रशिक्षणार्थी/आवेदक को जनपद आगरा का मूल निवासी होना अनिवार्य है। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि ऑनलाईन आवेदन करने के उपरान्त आवेदन पत्र की प्रति के साथ समस्त शैक्षिक व अन्य अभिलेखों सहित हार्डकॉपी को कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, आगरा भवन सं0 760 सेक्टर-14 आवास विकास कॉलौनी, (नियर करकुंज चौराहा) सिकन्दरा में 05.08.2024 तक सायं 05 बजे तक जमा कर सकते है।
प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



