विनोद कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण। बड़कागांव
बड़कागांव | सूर्य उपासना का महापर्व छठ को लेकर टंडवा रोड स्थित बड़कागांव सूर्य मंदिर सजधज कर तैयार है। इसी देव स्थल पर आज गुरुवार को छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। सूर्य मंदिर में छठ पूजा को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
कुशवाहा समाज के अध्यक्ष लालमणि महतो, सचिव जयनाथ महतो,कोषाध्यक्ष दीपक कुमार एवं मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार व अन्य सदस्यों के प्रयास से मंदिर प्रांगण में आकर्षक लाइटिंग की गई है। बड़कागांव दुर्गा मंदिर से लेकर सूर्य मंदिर तक लगभग 1 किलोमीटर लाइट सजाई गई है। इसके अलावा कुशवाहा समाज के द्वारा छठ व्रतियों के बीच फल और दूध का वितरण किया जाएगा। उक्त मंदिर का निर्माण 1990 में किया गया था। इसमें पूर्व प्रमुख गुरुदयाल महतो, पूर्व मुखिया बालकृष्ण महतो के अलावा पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, डॉक्टर बालेश्वर महतो, शशि कुमार मेहता, यमुना महतो, कीर्तिनाथ महतो, जयनाथ महतो, झगरू महतो, बालेश्वर महतो, बालचंद महतो के अलावा कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



