google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छठ पूजा समिति पीपल नदी बड़कागांव मध्य पंचायत के बैठक में स्वच्छता पर जोर

विनोद कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण

बड़कागांव : छठ पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर छठ पूजा समिति पीपल नदी बड़कागांव मध्य पंचायत के बैनर तले बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता विजय कुमार प्रजापति ने किया। बैठक में स्वच्छता और शांतिपूर्ण तरीके से पूजा मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिसके लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष सुभाष राणा, सचिव विजय कुमार राणा, कोषाध्यक्ष बीकू राणा को बनाया गया वहीं उपाध्यक्ष बालेश्वर राणा, उप सचिव राहुल कुमार प्रजापति, मनोरंजन मंत्री आदित्य कुमार प्रजापति, डेकोरेशन मंत्री राजकरण राणा, पवन प्रजापति, संतोष राणा, विवेक प्रजापति, रंजन प्रजापति, संगठन मंत्री पवन रजक, परमेश्वर प्रजापति, गंगाधर प्रजापति, विनोद प्रजापति और नेपाल रजक को बनाया गया। अध्यक्ष सुभाष राणा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अनुशासन का परिचय देते हुए हम लोग छठ पर्व मनाएंगे। आगे उन्होंने ग्रामीणों का सहयोग मांगा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)