google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बद्रीप्रसाद वर्मा ने बीडीओ हरहुआ का पदभार संभाला

शासकीय योजनाओ को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा : बद्रीप्रसाद वर्मा
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
ज्वाइंट बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने शनिवार को बीडीओ हरहुआ का पदभार ग्रहण कर लिया।
ज्ञातव्य हो कि निवर्तमान बीडीओ राजेश बहादुर सिंह का तबादला देवरिया हो जाने के कारण सीडीओ द्वारा बद्री प्रसाद वर्मा को बीडीओ हरहुआ का कार्यभार देने का आदेश दिया गया ,जिसके क्रम मे बद्रीप्रसाद वर्मा ने शनिवार को बीडीओ का पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर ब्लाकप्रमुख विनोद उपाध्याय ‘बब्बू’,एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह,एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़,एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय और विकासखंड के कर्मचारी ने बद्री प्रसाद वर्मा को बीडीओ का पदभार संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी।
बीडीओ ने पदग्रहण करते हुए कहा कि मेरी प्राथमिकता शासकीय योजनाओ को ससमय और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने की होगीमनरेगा,वृक्षारोपण और गोवंश आश्रय स्थल जैसी योजनाओ मे कोई कोताही न हो ,इसका सभी कर्मचारीयो और सेक्टर प्रभारीयो को लगाया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)