google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मोहर्रम के मद्देनजर राजनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न।

रविकांत गोप,समाज जागरण प्रखंड संवाददाता राजनगर(सरायकेला)झारखंड

राजनगर:- शनिवार को राजनगर थाना परिसर में मोहर्रम के मद्देनजर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी अमिश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।मौके पर शांति समिति के सदस्य एवं मुस्लिम समुदाय के गाँव शोभापूर के गणमान्य लोग उपस्थित हुए।बैठक में राजनगर थाना प्रभारी ने मोहर्रम में फतिया एवं जुलूस के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व को मनाने की अपील की,उन्होंने शोसल मीडिया में किसी प्रकार के धार्मिक या विवादित बयान बाजी करने से बचने की सलाह दी।बता दें कि राजनगर थाना क्षेत्र में एक मात्र मुस्लिम समुदाय का गाँव है,शोभापुर।
वहीं अनुजमन मुस्लिम कमेटी के सदर शेर मोहम्मद ने बताया कि 17 जुलाई को मुहर्रम जुलूस निकाला जाएगा।वहीं शांति समिति की बैठक में शेर मोहम्मद, हीरालाल सतपति, झामुमों प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा,नीबू प्रधान,बीस सूत्री सदस्य पप्पू रॉय, रामरतन महतो,चतुर्भुज प्रधान,बीजू बास्के तथा शोभापुर गाँव के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)