पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण
बरही। संघ के स्वयंसेवकों के माध्यम से डॉ. बसंत दिगंबर आगासे स्मृति सेवा संस्थान द्वारा संचालित बाल संस्कार केंद्रों के शिक्षकों एवं मातृशक्ति की मई माह की कार्यशाला सोमवार को होटल आकाश पैलेस, गया रोड, बरही में आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया। शबरीनगर, धनबाद रोड, बरही की शिक्षिका श्रीमती रिंकू देवी के निजी कारणों से अनुपस्थि रहने के कारण कार्यशाला में चार शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।
कार्यशाला में क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव ने बीते माह की उपस्थिति पुस्तिका का बारीकी से अवलोकन किया तथा जून माह के पाठ्यक्रम के अनुरूप बच्चों को सुभाषित, अमृतवचन, बोधकथा, समसामयिक कविता, व्यायाम, योग एवं विभिन्न खेलों का नियमित अभ्यास कराने पर बल दिया। साथ ही प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को संस्कार केंद्रों में उत्सव स्वरूप विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर डीएवी विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार ने प्रेरक कथा के माध्यम से शिक्षकों का मार्गदर्शन किया तथा आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग एवं योगासन की बेहतर तैयारी और प्रस्तुति के लिए प्रेरित किया। वहीं शिवाजी व्यावसायिक बरही शाखा के सेवा कार्यकर्ता डॉ. बिनोद साव ने बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन से जुड़े कई उपयोगी सुझाव दिए।
कार्यशाला का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



