समाज जागरण दीपक सरकार
खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास का जरिया हैं – मंटू कुमार*
छतरपुर के रामगढ़ स्थित बाल विद्या निकेतन आवासीय विद्यालय में तीन दिवसीय इंटर हाउस वाइज खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक – मंटू कुमार, प्राचार्य- बसंत प्रसाद गुप्ता एवं चेयरमैन-अरुण जायसवाल ने सामूहिक रूप से फीता काट कर खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया ।
वहीं बच्चों ने ड्रम के साथ मसाल मार्च के साथ-साथ खेल प्रस्तावना के साथ भव्य शुभारंभ किया ।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्रों में उत्साह और खेल भावना स्पष्ट दिखी। निदेशक- मंटू कुमार ने खेलकूद में भाग लिए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं, जो जीवन में सफलता के लिए महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने बताया कि ‘स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। बाल विद्या निकेतन आवासीय विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। स्पोर्ट इंचार्ज पवन शर्मा ने ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में खेल के माध्यम से बच्चे देश-विदेश में नाम कमा रहे हैं और अपना भविष्य भी उज्ज्वल बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, कॉक फाइट, टग ऑफ वॉर, बैलून रेस जैसे भिन्न-भिन्न खेलो को शामिल किया गया।
विजेता प्रतिभागियों को उत्साह वर्धन के लिए मेडल, कप एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा ।
इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक पवन शर्मा, कल्पना सिंह, मनोज गुप्ता, शुभम कुमार, अर्पन सिंह, सृष्टि कुमारी, रंजन कुमार, आरती कुमारी, नेहा सिंह, बबीता कुमारी, जागृति कुमारी, रिशु कुमारी सहित सभी शिक्षकों ने अहम सहयोग दिया ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



