google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बाल विवाह मुक्त समाज के  निर्माण में हम सबकी जिम्मेदारी- इन्द्रावती कुमारी*

ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक को लेकर बनायी गई कार्य योजना 

ब्यूरो चीफ़/ विजय कुमार अग्रहरी।
दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। गुरुवार को जिला प्रोबेशन कार्यालय कलेक्ट्रेट मे प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती कुमारी की अध्यक्षता मे बैठक कर  जनपद के सभी ब्लाको मे मिशन वात्सल्य योजना के तहत ब्लाक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हेतु कार्य योजना बनायी गई। संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक एवं गायत्री दुबे द्वारा पूर्व मे  की गयी बैठक मे जारी दिशा-निर्देश के बारे मे बिन्दुवार चर्चा की गई।
प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया की मिशन वात्सल्य के तहत शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश के क्रम मे जनपद के सभी ब्लाको मे ब्लाक स्तरीय त्रैमासिक बैठक सम्पन्न कराये जाने हेतु ब्लाक स्तरीय कार्मिक नामित किये गए है जिनके द्वारा ब्लाक स्तर पर समन्वय करते हुए  ब्लाक स्तरीय त्रैमासिक  बैठक करायी जायेगी। जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा बताया गया कि ब्लाक स्तर पर बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम रोकथाम  एवं किशोर न्याय अधिनियम के मुख्य धाराओ  से सम्बन्धित बिन्दुओ के बारे मे विडियो क्लीप के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक करने  एवं स्पॉन्सरशिप योजना अन्तर्गत चिन्हित बच्चो के आवेदन पत्रो की ब्लाक स्तर से स्वीकृति  कराये जाने हेतु विवरण तैयार कर लिया गया है।
बैठक मे जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, गायत्री दुबे, परामर्शदाता सुधीर कुमार शर्मा,  सामाजिक कार्यकर्त्ता आकांक्षा उपाध्याय, ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट से, सुपरवाईजर सुधागिरी, धर्मवीर सिंह, केस वर्कर सीमा शर्मा, बजरंग सिंह, परामर्शदाता अमन कुमार सोनकर आदि उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)