google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बलिया कराटे के खिलाड़ियों का जलवा, पांच स्वर्ण सहित 29 मेडल

सचित्र–

-वाराणसी में प्रतियोगिता
-द स्पोर्ट्स सोतोकान कराटे फेडरेशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा हुख आयोजन

शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण

बलिया : द स्पोर्ट्स सोतोकान कराटे फेडरेशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वधान में आयोजित दो दिवसीय 14वीं एसएसकेएफआई फ़ेडरेशन उत्तर प्रदेश के द्वारा राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन वाराणसी के सारनाथ न्यू मैरिज हॉल में संपन्न हुआ प्रतियोगिता में राज्य से लगभग 15 जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बलिया के खिलाड़ियों का जलवा दिखा। प्रतियोगिता में जिले की टीम ने पांच स्वर्ण सहित 29 पदक प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में वाराणसी, बलिया, प्रयागराज, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, लखनऊ, मऊ, आजमगढ़, मिर्जापुर, गाजियाबाद, कानपुर और रायबरेली के लगभग 450 खिलाड़ी प्रतियोगिता ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में बलिया के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल्ड, छह सिल्वर तथा 16 ब्रॉज मेडल जीता। बलिया टीम को कुल 29 मेडल मिला। आयोजन में बलिया वाराणसी के बाद दूसरे स्थान पर रह। इन सभी खिलाड़ियों को गृह जनपद बलिया रेलवे स्टेशन पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय ने इनको माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस टीम के कोच कमल यादव रहे। बलिया शोतोकान कराटे एसोसिएशन के कुंवर अरुण सिंह, एलबी रावत, प्रमोद सराफ, धर्मेन्द्र पटेल ने इन सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनायें दी।

यह रहे पदक विजेता

जिन बालक बालिकाओं ने मेडल जीता है उनका नाम इस प्रकार है। विभान गुप्ता, ऋषि गुप्ता, सौम्या सिंह, अर्थ कुशवाहा, सताक्ष पाण्डेय, सृष्टि गुप्ता, प्रियम सिंह, सूर्यांश तिवारी, अंजलि दुबे, मांशी श्रीवास्तव, अंवेषा पाण्डेय, माहि मिश्रा, दिव्यांगी सिंह, सूर्यांश तिवारी, रामकृष्ण, विश्वदीप, हनी सोनी, बेबी राय, जिज्ञासा, अवनीश पाठक रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)