दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो/रिपोर्ट
बौसी थाना क्षेत्र के मडुवा वरण गांव समीप बांध में डूबने से रिश्ते के भाई बहन दो मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. .घटना मंगलवार देर शाम की है.जानकारी के अनुसार गांव के दिलीप यादव का 7 वर्षीय पुत्र अमन और गुलशन यादव की 8 वर्षीय पुत्री अंशु शौच के लिए गांव समीप कीर्ति बांध की ओर गए थे. बताया जाता है कि शौच के बाद अंशु कुमार पानी लेने बांध के करीब पहुंचा था कि अचानक पैर फिसलकर बांध में चली गई और डूबने लगी. जिसे बचाने के लिए उतरा चचेरा भाई अमन भी उसमें डूब कर मौत का शिकार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों को बांध से निकालकर रेफरल अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रोहित सिन्हा के द्वारा भाई बहन को मृत घोषित कर दिया गया.वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



