दैनिक समाज जागरण जिला ब्यूरो उमाकांत साह
बांका/चांदन:- एम एम के जी उच्च विद्यालय चांदन के खेल मैदान में सी एस ए के तत्वाधान में चल रहे स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद मिस्त्री मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट मंगलवार 20 दिसंबर को चांदन वर्सेस बोड़ा सुइया के बीच खेला गया। मैच का शुरुआत मैच के कप्तान प्रिंस प्रकाश चोटिल होने के कारण उनके अनुपस्थिति मेंं पूर्व कप्तान दिलीप शर्मा ने कप्तानी का कमान संभालते हुए टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे और शानदार बल्लेबाजी करते हुए चांदन सुपर टीम के बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रौनक सिन्हा के 63 और प्रभात कुमार के धुआंधार 8 छक्के एक चौके की मदद से 53 रन एवं सद्दाम शेख़ के 52 रनों कि साझेदारी की मदद से कुल 20 ओवरों में सात विकेट गंवाकर कर विशाल 270 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे बोड़ा सुइया टीम ने कड़ी मशक्कत के बावजूद 15 अवर 3 बॉल पर ऑल आउट होकर 142 रनों पर सिमट कर रह गई। जिससे चांदन टीम ने आसानी से 128 रन से मुकाबला जीतकर अपना नाम कर लिया। जिसमें सद्दाम शेख़ ने 4 विकेट और गौरव कुमार तथा अंशु कुमार ने दो-दो विकेट अपना नाम कर लिया। इस तरह से आज के मैच में चांदन की ओर से मैन ऑफ द मैच का खिताब बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी दूसरी बार सद्दाम शेख़ को दिया गया। आज के मैच में एंपायर:- की भूमिका छोटू यादव एवं मुन्ना सिंह तथा कॉमेंट्री:- में नंदकिशोर वर्णवाल तथा स्कोरर:- के रूप में हर्ष तिवारी और बिट्टू कैफ ने निभाया।

आज के मैच में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पार्षद जागेश्वर दास, लक्ष्मी मिस्त्री, बांका जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बरनवाल, दीपक रावत, नीरज सिन्हा, यासीन अंसारी, सरफुद्दीन अंसारी, आदि गणमान्य लोग मौजूद थे। आगे का मैच बुधवार 21 दिसंबर सुबह 9 बजे से चांदवारी वर्सेस कनौदी एवं दूसरा मैच 12:30 बजे से सीलजोरी वर्सेस कटोरिया के बीच खेला जाएगा।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








