google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बांका व्यवहार न्यायालय में लगा राष्ट्रीय लोक अदालत*

*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका:-व्यवहार न्यायालय बांका में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर लगाया गया जिसमें जिला अधिकारी अंशुल कुमार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश एवं जिला जज न्यायधीश देवराज त्रिपाठी आदि न्यायाधीशों ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर निष्पादन हेतु 17419 लोगों का नोटिस जारी किया गया था। जिसे लेकर शनिवार 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का गठन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले के 11 प्रखंडों के फरियादी ने भाग लेकर सुनहरा अवसर का लाभ उठाया। जिसमें सबसे अधिक मामला बिजली से संबंधित देखा गया। बिजली संबंधित मामले में विभागीय द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं में काफी निराशा देखी गई। कुछ लोगों द्वारा विद्युत विभाग की मनमानी से परेशान दिखे। जहां इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कोई सुनवाई नहीं देखि गई।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)