
*
दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह
बांका:-शुक्रवार 11 नवंबर को बांका समाहरणालय परिसर में जिला अधिकारी अंशुल कुमार के द्वारा जिले के सभी नवनियुक्त आशा कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर बधाई दी। वही सभी आशा कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा की सरकार की ओर से चलाए जा रहे हैं स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं का लाभ लोगों को मिलने के लिए आप लोग को इमानदारी पूर्वक कार्य करें। जिला अधिकारी अंशुल कुमार के हाथों से नियुक्ति पत्र मिलने से आशा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिससे आशा कार्यकर्ता ने गौरवान्वित महसूस किए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



