google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कौशल्या ग्राम अवस्थित मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा में याद किए गए बापू

मधेपुरा।

मधेपुरा महाविद्यालय कौशल्या ग्राम मधेपुरा बिहार में समस्त कॉलेज परिवार मिलकर महात्मा गांधी जयंती कॉलेज के संस्थापक आदरणीय डॉक्टर अशोक कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके मनाया गया। अध्यक्षता कर रहे डॉ कुमार ने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बापू के महान विचारों और आजादी में उनके योगदान को आज पूरे देश ही नहीं विदेश में भी याद कर रहे है. भारतीय आंदोलन में एक राजनीतिक आध्यात्मिक नेता थे। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर मोहम्मद शोएब आलम ने कहा आजादी की लड़ाई में गांधी जी के नेतृत्व में ऐसे कई आंदोलन हुए जिन्होंने भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की कमर तोड़ दीर। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर रत्नाकर भारतीय ने कहा सत्य और अहिंसा पर आधारित बापू के आंदोलन के चलते अंग्रेजों को भारत पर पकड़ कम पर गई। कार्यक्रम में सम्मिलित आइक्यूएसी के प्रोफेसर सच्चिदानंद सचिव प्रोफेसर दिनेश प्रसाद प्रोफेसर बृजेश कुमार मंडल परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर अभय कुमार प्रोफेसर गजेंद्र कुमार प्रोफेसर सुबोध कुमार प्रोफेसर सुभाष चंद्र कामत प्रोफेसर अमित कुमार प्रोफेसर आरिफ हुसैन अमल किशोर अरुण कुमार रंजीत कुमार मंटू योगी जी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सेविकाएं मौजूद थे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)