google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा गांधी जी का सपना – सांसद प्रदीप कुमार सिंह

अररिया/डा. रूद्र किंकर वर्मा

अररिया लोकसभा से सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने गांधी जयंती के अवसर पर अपने आवास स्थित कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वच्छता अभियान: गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

इस मौके पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महात्मा गांधी का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी द्वारा 10 साल पहले गांधी जयंती के अवसर पर शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के जरिए आज भारत स्वच्छता की ओर बढ़ रहा है।

राष्ट्र के लिए सामूहिक प्रयास: स्वच्छ भारत की दिशा में योगदान

सांसद ने कहा, “इस अभियान के तहत करोड़ों हिंदुस्तानी कंधे से कंधा मिलाकर देश को स्वच्छ रखने में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। गांधी जी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था, जो आज साकार होता दिख रहा है।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हों और अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने में योगदान दें।

समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

जयंती समारोह में सांसद प्रदीप कुमार सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक भगत, साहसमल पंचायत के पूर्व मुखिया विनोद पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता गंगा ठाकुर, संजय विश्वास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने गांधी जी के विचारों को आत्मसात करने और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)