*राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी दस लाख की लागत से दो मंदिर में गुंबद निर्माण कराएगी*
समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल
मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड) 3 मई 2023 :- राधा कृष्ण मंदिर निर्माण में राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी पूर्ण सहयोग करेगी।राधा कृष्ण मंदिर के गुंबद निर्माण राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के सौजन्य से कराया जाएगा। उक्त बातें राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के संरक्षक अर्जुन पांडेय(गुरु पांडेय)ने कहा।श्री पांडेय बुधवार को पांकी रोड बारालोटा भवानीनगर में राधा कृष्ण मंदिर निर्माण के आधारशिला रखने के क्रम में बोल रहे थे।श्री पांडेय ने कहा की राधा कृष्ण मंदिर के गुंबद निर्माण के दौरान ही बारालोटा स्टेडियम के पिछे बन रहे मंदिर में भी गुंबद का निर्माण कराया जाएगा।श्री पांडेय ने कहा कि परशुराम युवा वाहिनी धर्म संरक्षण के लिए कृत संकल्पित है और धार्मिक स्थलों के संरक्षण का कार्य करने में यकीन रखती है।आधारशिला कार्यक्रम की अध्यक्षता राधा कृष्ण मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष अवधेश शुक्ला( पत्रकार) व संचालन पंकज शुक्ला ने किया। मौके पर राधा कृष्ण मंदिर निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष अरविंद पांडे ने मंदिर के बारे में विस्तृत से प्रकाश डाला।
इसके पूर्व राधा कृष्ण मंदिर निर्माण कमेटी के द्वारा युवा वाहिनी के संरक्षक अर्जुन पांडेय को माल्यार्पण व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
आधारशिला कार्यक्रम में राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंन्द्र तिवारी ने कहा कि युवा वाहिनी राधा कृष्ण मंदिर निर्माण में सहयोग सहयोग के लिए तत्पर रहेगी और मंदिर निर्माण पूर्ण होने तक खड़ा रहेगा। आधारशिला कार्यक्रम में राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन तिवारी,प्रमंडलीय संरक्षक कृष्ण कांत चौबे,किशोर दूबे,प्रमंडलीय प्रभारी चंदन तिवारी,प्रमंडलीय अध्यक्ष लल्लू पांडेय जिलाध्यक्ष विकास दूबे,अनील दूबे,बृजेश शुक्ला,मनु प्रसाद तिवारी, राधा कृष्ण मंदिर निर्माण समिति के संगठन मंत्री धनंजय जयसवाल, अरविंद कुमार ठाकुर, परशुराम सोनी, राधेश्याम जयसवाल, राहुल कुमार गुप्ता, गोविंद कुमार, सोनू सिंह ,राम प्रवेश सिंह ,छोटू भारती, सुरेंद्र झा ,कयास ठाकुर, विश्वनाथ दुबे, अवध बिहारी सिंह, अवधेश सिंह, अमित कुमार यादव ,अमित कुमार जयसवाल, भास्कर पांडे, सरयू ठाकुर, अजय सिंह ,मयंक सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
