google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फिर टली शिवरामपुर मे कोटेदार के चयन हेतु बैठक

16 जून को मिलेगा ग्रामवासियो को नया कोटेदार: रवि प्रकाश सिंह

*फिर टली शिवरामपुर में कोटेदार चयन हेतु बैठक।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी
स्थानीय विकासखंड अंतर्गत ग्रामपंचायत शिवरामपुर मे कोटेदार के चयन हेतु बुलाई गई खुली बैठक एक बार फिर टल गई।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व कोटेदार के चयन हेतु बैठक तीन बार टल चुकी है ।ग्रामीणो द्वारा इसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की गई थी जिसपर बैठक की तिथि पाँच जून तय की गई थी।
मगर इस बार भी ढाक के तीन पात ही रह गए।
बैठक स्थगित करने की घोषणा करते हुए एडीओ आईएसबी रविप्रकाश सिंह ने बताया कि ग्रामवासियो द्वारा बताया गया कि बैठक की जानकारी ज्यादातर लोगो को नही थी ।ग्रामवासियो के अनुरोध पर बैठक स्थगित करके बैठक की अगली तिथि सोलह जून निर्धारित की गई है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विपिन कुमार और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामखेलावन पटेल ने बैठक स्थगित होने पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि जहाँ राशनकार्ड धारक दस महीने से कोटेदार के चयन का इंतजार कर रहे है , वहाँ दस दिन और सही।
बीडीओ हरहुआ बद्रीप्रसाद वर्मा ने बताया कि शासनादेश के अनुसार कोटे के संचालन के लिए ग्रामपंचायत मे उपलब्ध महिला समूहो मे से ही किसी पात्र और सक्षम समूह को चुना जाएगा।आगामी सोलह जून को पूरी पारदर्शिता और नियमो का अनुपालन करते हुए नये कोटेदार का चुनाव सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक मे एडीओ आईएसबी रविप्रकाश सिंह, सेक्रेटरी संजय यादव , प्रधान मंजुला विपिन कुमार, पूर्व बीडीसी रामखेलावन पटेल , रोजगार सेवक प्रेमचंद पटेल उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)