समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज जक्खिनी वाराणसी में प्रधानाचार्या श्रीमती अनामिका ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी छात्राओं को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया।समर कैंप के 16वें दिन सर्वप्रथम बच्चों को आधा घंटा योग एवं व्यायाम कराया गया। तत्पश्चात “मां के नाम एक पेड़” कार्यक्रम के अंतर्गत पेड़ लगवाया गया। विद्यार्थियों को समूह में विभाजित कर आसपास के प्राकृतिक एवं पर्यटक स्थलों का भ्रमण कराया गया, तथा उन्हें ऐतिहासिक, भौगोलिक जानकारी दी गई । सभी छात्राओं को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु व एक पेड़ अपने मां के नाम लगाने के लिए जागरूक किया गया।तत्पश्चात सूक्ष्म जलपान का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में श्रीमती रति कुमारी व कुमारी अल्पना यादव ने भी छात्राओं को पर्यावरण संबंधी विभिन्न जानकारी प्रदान की।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



