समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के 53वें जन्मदिवस पर बुधवार को ‘पावन वरद आञ्जनेय हनुमान धाम’ काजीसराय में विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हनुमान जी के चरणों में 53 किलोग्राम देशी घी का लड्डू और दीप अर्पित कर मुख्यमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रहितकारी नेतृत्व की मंगलकामना की गई। भक्तजनों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
इस आयोजन की पहल श्री साईं बाबा इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के चेयरमैन राम गोपाल सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ का जीवन राष्ट्र सेवा, सनातन संस्कृति की रक्षा और वंचित वर्ग के उत्थान को समर्पित है। वे समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए आशा की किरण हैं।
पूजन के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं और आयोजकों ने संकल्प लिया कि योगी जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए वे सेवा, त्याग और धर्म की भावना के साथ समाज को नई दिशा देने के लिए सतत कार्य करेंगे।
अंत में धाम परिसर में सभी भक्तजनों में लड्डू प्रसाद का वितरण हुआ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



