बड़वारा: प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक अनुभूति कार्यक्रम के तहत बड़वारा के वन परी क्षेत्र में सैकड़ों स्कूली छात्राओं ने प्रकृति का आनंद लिया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को वन भ्रमण कराया गया और वन्यजीवों एवं पर्यावरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं और ग्रामीणों से वन और वन्यजीवों के संरक्षण का आह्वान किया।
वन मंडल अधिकारी कटनी, गौरव शर्मा के आदेश और उप वनमंडल अधिकारी सुरेश बरोले के मार्गदर्शन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रभारी बड़वारा गोविंद नारायण शुक्ला के नेतृत्व मे आयोजित इस कार्यक्रम में डिप्टी रेंजर राजेन्द्र कर्ण ने छात्राओं को वन्यजीवों और पर्यावरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वन हमारे जीवन का आधार हैं और हमें इनकी रक्षा करनी चाहिए।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें वन्यजीवों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना है इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण कार्यक्रम में शामिल छात्राओं ने वन भ्रमण का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने वन्यजीवों के बारे में कई रोचक जानकारियां प्राप्त कीं। छात्राओं ने बताया कि इस कार्यक्रम ने उन्हें प्रकृति के प्रति जागरूक बनाया है और वे अब वन और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए अधिक जागरूक होंगी।
कार्यक्रम के दौरान इनकी रही उपस्थित वन परिक्षेत्र अधिकारी जी.एन. शुक्ला, डिप्टी रेंजर राजेन्द्र कर्ण, पंकज द्विवेदी, सन्तोष पांडेय, वनरक्षक, सुकेश जरहा, हितेश बैरागी एवं अन्य स्टॉप

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



