अनिल कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
कोन/ सोनभद्र। नवसृजित विकास खंड कोन अंतर्गत कोन कस्बा में भारी बारिश के कारण एक कच्चा मकान धराशायी हो गया। घटना बुधवार सुबह करीब 5 बजे की है। मकान के मालिक कन्हाई पुत्र उदय बहादुर (32 वर्ष) सहित उनका परिवार घटना के समय घर में सो रहे थे।

जिसके क्रम में उदय बहादुर ने बताया कि रात में अचानक दीवार गिरने की आवाज आई, आवाज सुनते ही परिवार के सभी सदस्य चारपाई से उठकर बाहर भाग निकले। जहाँ कुछ ही देर में मकान गिरकर धाराशाई हो गया। वहीँ मकान मालिक कन्हाई ने बताया कि वे गरीबी के कारण कच्चे मकान में रह रहे थे। अब वे बेघर हो गए हैं, जिसकी सूचना स्थानीय लेखपाल को दे दी गई है। जिसके क्रम में गृह स्वामी ने जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मदद की गुहार लगाई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



