समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। विकास खंड हरहुआ के ग्राम पंचायत तेवर व नोनौटी में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र व ग्राम पंचायत औरा ,कुरौली तथा मुर्दहा नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण कर स्थलीय सत्यापन बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने आज बुधवार को किया।
सम्बन्धित ग्राम पंचायत के प्रधान व सचिव को मानक एवं गुणवत्ता के साथ हर हाल में 22 फरवरी तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। निर्माण कार्य मे बिलम्ब की स्थिति में सचिव कार्यवाही से बचते हुए गम्भीरता से लेते हुए पूर्ण कराएं।
हरहुआ बीडीओ श्री वर्मा के अनुसार अन्नपूर्णा भवन का लागत लगभग 9 लाख रुपये व आंगनबाड़ी भवन का कुल लागत 11लाख 82 हजार रुपये व्यय करके भवन बनाये जा रहे हैं। अन्नपूर्णा भवन से खाद्यान्न वितरण की समस्या का समाधान होगा वहीं आंगनबाड़ी भवन बनने से ग्रामीण नौनिहालों के शिक्षा,पोषण,मनोरंजन ,खेल की सुविधाएं एक भवन में मिलेगा। जिससे बाल विकास के योजनाओं का लाभ मिलेगा। अब तक भवन न होने से किराए या सार्वजनिक भवनों में येन केन नौनिहालों को शिक्षा दी जाती रही है।
वहीं गहनी ग्राम पंचायत में सीमा चौधरी पत्नी बीरेंद्र का मुख्यमंत्री आवास का निरीक्षण किया। आवास का कार्य पूर्ण मिलने पर सन्तोष जताया।
इसके पूर्व मंगलवार को ग्राम पंचायत सरायकाजी ,दासेपुर व भटौली में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण कर सम्बन्धित सचिवों को भी भवन पूर्ण करने का कड़ा निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह व सम्बन्धित ग्राम पंचायत के सचिव शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



