google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर मे बीडीओ की विदाई समारोह का किया आयोजन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 11जुलाई 2024 को प्रखंड कार्यालय नबीनगर के बहुद्देशीय भवन मे नबीनगर के वर्तमान बीडीओ देवानंद कुमार सिंह की स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन निवर्तमान बीडीओ देवानंद कुमार सिंह, सी ओ निकहत परवीन, थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय, बी ई ओ राजनरायण राय,सहकारिता पदाधिकारी,कृषि पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सी ओ निकहत परवीन ने किया जबकि संचालन बीपीआरओ पंकज कुमार और शिक्षक राजेश कुमार सिंह ने किया।इस अवसर पर लोगों ने निवर्तमान 0बीडीओ को अंगवस्त्र फूल माला और बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर वक्ताओं ने नबीनगर के बीडीओ के रूप मे देवानंद कुमार सिंह के कार्यकाल को सराहते हुऐ कहा कि देवानंद कुमार सिंह का पूरा कार्यकाल निर्विवाद रहा है। देवानंद कुमार सिंह के कार्यकाल मे प्रखण्ड कार्यालय परिसर का विकास और सौंदर्यीकरण हुआ है।वहीं पंचायतों के विकास मे तेजी आया है।लोगो ने स्थानांतरित बीडीओ की सुखद और स्वस्थ कार्यकाल की कामना कियाऔर कहा कि बीडीओ देवानंद कुमार सिंह एक ऐसे व्यक्ति है जिनका विकास करना ही लक्ष्य है ये जहां भी पदाधिकारी के रूप मे रहेंगे वहां की विकास पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक निभायेंगे।अपने विदाई समारोह पर बीडीओ देवानंद कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें नबीनगर के लोगो ने भरपूर प्यार और सम्मान दिया है वही अधिकारियों की भी पूरे कार्यकाल मे सहयोग मिला है। उन्होनें उम्मीद जताई कि नबीनगर आने वाले दिनों मे उत्तरोत्तर विकास करेगा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि पिंटू सिंह, मुखिया जयप्रकाश सिंह ,प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश अग्रवाल,बिनोद दास, भारत भूषण,शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धनंजय सिंह शिक्षक नेता सन्तोष सिंह,रोहित सिंह,श्याम सुंदर पाठक,संतोष सिंह सहित अन्य मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)