•~ सहायक आयुक्त कार्यालय के अबरार बाबू की हुई भावभीनी विदाई
समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र। स्थानीय सहायक आयुक्त कार्यालय के बड़े बाबू अबरार अहमद का सेवानिवृत्ति समारोह बैंक सभागार मे सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के अधिकारियो और कर्मचारियो ने समारोह पूर्वक उन्हे भावभीनी विदाई दी।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त एवं उपनिबंधक अमित कुमार पांडे ने कहा कि अबरार बाबू मे साहस और जानकारी के गुण पहले से विद्यमान थे मगर सहकारिता विभाग मे उन्होने स्नेह के आपसी समझ और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना कायम की। अपने नये जीवन मे वे सहारों का सहारा बनें तथा जीवन के भंवर मे किनारा बने ,यही मेरी शुभकामना है।
उप आयुक्त ने सेवानिवृत्त कर्मचारी के स्वस्थ और सुखी जीवन की मंगलकामना की।संचालन करते हुए एडीसीओ दुद्धी अजय कुमार ने कहा कि चार साल का साथ चार सदी के परिचय से बढ़कर कब हो गया , इसका आभाष ही नही हुआ। उन्होने कहा कि अबरार बाबू के साथ हर जरूरत के वक्त विभाग और विभागीय अधिकारी हमेशा खड़े रहेंगे। समारोह मे एडीसीओ सदर निर्मल मौर्य ने कहा कि मात्र एक महीने के सानिध्य ने मुझे अबरार बाबू के शख्सियत को जानने समझने का जो अवसर दिया वह आइंदा जिंदगी मेरे साथ यादगार बन कर रहेगा। एडीसीओ घोरावल डाक्टर सुरेश कुमार ने बड़े बाबू के साथ बिताये गये क्षणों को याद करते हुए उनकी जानकारी और सहयोगी स्वभाव की प्रशंसा की।मुख्य अतिथि अबरार बाबू ने समारोह मे शुभकामनाए देने वालो का आभार व्यक्त किया और अनुज साथियो का इस भावुक समारोह के आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह मे एडीसीओ कृष्णमुरारी त्रिपाठी, पूर्व एडीसीओ अनर्मा प्रसाद जिला प्रबंधक पीसीएफ सोनभद्र, एडीओ मनोज कुमार, श्रीचंद, संतेश राय, विनोद मौर्य, आलोक शेखर, सचिव यूनियन के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह, अमित कुमार गौतम,प्रदीप सिंह,महेंद्र पटेल, सुमन सिंह,महेश मौर्य, इत्यादि ने भी सेवानिवृत्त लेखाकार के संबंध मे अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हे दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएँ दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



