आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ब्रैंड वैल्यू के बारे में वैद्यनाथन ने कहा, “हमारा ब्रांड बहुत मजबूत है और हम इस बात से बहुत खुश हैं.”
शेयर बाजार के कई एक्सपोर्ट मिडकैप बैंक में निवेश कर कमाई करने के लिहाज से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर खरीदने की सलाह देते हैं. अगर आप भी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर खरीद कर कमाई करना चाहते हैं तो आज बैंक के एमडी एवं सीईओ वी वैद्यनाथन की बातचीत से बैंक के आगामी कामकाज और कारोबारी ग्रोथ के बारे में समझ सकते हैं. वैद्यनाथन ने कहा है कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का टारगेट यह है कि इसका ग्रॉस एनपीए कभी भी 2 फ़ीसदी से ऊपर नहीं जाए. इसके साथ ही बैंक ने टारगेट सेट किया है कि इसका नेट एनपीए 1 फीसदी से ऊपर कभी नहीं जाए.
बैंक इस फार्मूला पर काम कर रहा है. वैद्यनाथन ने कहा है कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से पहले कैपिटल फर्स्ट के पास कई तरह के कारोबार थे. इसमें रियल एस्टेट, ब्रोकरेज, मनी मैनेजमेंट आदि शामिल थे.
बैंक लाइसेंस मिल जाने के बाद आईडीएफ़सी फर्स्ट बैंक ने बैंकिंग कामकाज पर अपना पूरा फोकस लगा दिया है. आईडीएफसी फर्स्ट का कैपिटल फर्स्ट से मर्जर हुआ है. देश में मौजूद सभी नियम का पालन कर यह मर्जर किया गया है.
वैद्यनाथन ने कहा है कि देश में फाइनेंस कंपनी के मामले में रिलायंस कैपिटल या डीएचएफ़एल जैसे केस से कैपिटल फर्स्ट बैंक सबक लेकर आगे बढ़ रहा है. बैंक का अब तक का काम काज शानदार रहा है और बोर्ड मीटिंग में उठने वाले सवालों का तसल्ली पूर्वक जवाब दिया जा रहा है. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के आंकड़ों पर हमेशा सफाई से जवाब दिया जाता है.
लगातार छह तिमाही में नुकसान दर्ज करने के मामले पर वैद्यनाथन ने कहा, “IDFC बैंक की अच्छी छवि है, लोग बैंक का सम्मान करते हैं और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के पास बैंकिंग लाइसेंस है. बैंक के कामकाज में सामान्य उतार-चढ़ाव आता रहता है और इसकी वजह से बैंक का प्रबंधन कभी यह नहीं सोचता कि उसके कामकाज में कोई समस्या है.”
यह सच है कि बैंक के कुछ फैसले नुकसान देह रहे हैं जिसमें वोडाफोन को ₹3200 करोड़ का दिया गया कर्ज शामिल है. इसमें बैंक के लिए नुकसान जैसी कोई बात नहीं है, लेकिन कुछ समय तनावपूर्ण जरूर बीता है.
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के ब्रैंड वैल्यू के बारे में वैद्यनाथन ने कहा, “हमारा ब्रांड बहुत मजबूत है और हम इस बात से बहुत खुश हैं.”
भारत में बहुत कम बैंक ऐसे हैं जिनका 3 साल से अधिक समय तक करंट अकाउंट सेविंग अकाउंट डिपॉजिट रेश्यो 50% से ऊपर रहा है. एक बात और है कि बैंक के कारोबार में भले नुकसान हो रहा हो, लेकिन लोगों का बैंक पर भरोसा कायम है. लोगों को लगता है कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का एक अच्छा संस्थान है. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के बारे में लोगों में छवि यह है कि बैंक ईमानदारी से काम करता है और अपने आंकड़ों को साफगोई से रखता है.
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों… - EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



