Reliance Securities ने इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक, फ्लेक्सिबल बिजनेस मॉडल और मल्टी-चैनल
इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया (EMI) के 500 करोड़ रुपये का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) मंगलवार को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ. कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 56-59 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड (Electronics Mart India IPO Price Band) तय किया है. इस कंपनी की स्थापना 1980 में हुई थी. यह भारत की चौथी सबसे बड़ी कंज्यूमर ड्युरेबल और इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर है. दक्षिण भारत और खासकर तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश में कंपनी की स्थिति काफी मजबूत है. यह इश्यू के तहत कंपनी पूरे 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी. इस इश्यू को सात अक्टूबर तक सब्सक्राइब किया जा सकता है.
इस इश्यू से होने वाली कमाई का इस्तेमाल कंपनी के विस्तार के लिए जरूरी पूंजीगत जरूरतों को पूरा करने, कुछ कर्ज के भुगतान और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा. कंपनी कई तरह के प्रोडक्ट्स बनाती है और इनमें बड़े अप्लायंस, मोबाइल और छोटे अप्लायंस शामिल हैं.
अधिकतर ब्रोकरेज ने दांव लगाने की दी सलाह
अगर आप भी इस आईपीओ में दांव लगाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज फर्म का इस स्टॉक को लेकर क्या राय है…
इस इश्यू को अधिकतर ब्रोकरेज ने Subscribe टैग दिया है और इस आईपीओ को लेकर वे पॉजिटीव हैं. ब्रोकरेज ने सही वैल्यूएशन, ग्रोथ की संभावनाओं और मार्केट में वर्चस्व को देखते हुए इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. हालांकि, कुछ लोनों ने बड़े ब्रांड पर उनकी निर्भरता और ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा को लेकर चिंता जाहिर की है.
Reliance Securities ने इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. ब्रोकरेज के मुताबिक, फ्लेक्सिबल बिजनेस मॉडल और मल्टी-चैनल बिजनेस एक्टिविटी की वजह से EMI मजबूत पोजिशन में नजर आ रही है.
रेलिगेयर ब्रोकिंग ने इस आईपीओ को न्यूट्रल रेटिंग दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, फ्लेक्सिबल बिजनेस मॉडल, डाइवर्सिफाइड प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, बाजार में बढ़ती मौजूदगी और अन्य भौगोलिक इलाकों पर फोकस कंपनी के लिए काफी सकारात्मक चीज नजर आ रही है. हालांकि, ब्रोकरेज इस इश्यू को लेकर न्यूट्रल है. कंपनी ने बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा और दक्षिणी क्षेत्र में बहुत अधिक जोर को जोखिम के तौर पर बताया है.
केनरा सिक्योरिटीज ने लिस्टिंग पर मुनाफा कमाने और लंबी अवधि में फायदे के लिए इसे सब्सक्राइब करने की सलाह दी है. निर्मल बांग इंस्टीच्युशनल इक्विटीज ने भी इस इश्यू को सब्सक्राइब रेटिंग दिया है. इनके अलावा चॉइस ब्रोकिंग, एंजल वन, हेम सिक्योरिटीज और Indsec ने भी इस इश्यू को सब्सक्राइब रेटिंग दिया है.
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों… - EMRS पिपरखंड के छः विद्यार्थियों को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान भ्रमण का गौरवपूर्ण अवसर
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) पिपरखंड के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि विद्यालय के छह विद्यार्थियों आदित्य, अजीत, पी.के.आर.सी. बाबू, संगीता, नेहा एवं राधा को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली स्थित अमृत उद्यान के भ्रमण का विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। विद्यार्थियों का यह विशेष…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



