google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नई शिक्षा नीति के बेहतर क्रियान्वयन हेतु निपुण भारत मिशन आयोजित कर बच्चों को किया प्रेरित


दैनिक समाज जागरण ब्यूरो:-रिपोर्ट

बांका/चांदन:-नई शिक्षा नीति के तहत निपुण भारत मिशन के तत्वावधान मेंं सोमवार 21 नवंबर को कन्या मध्य विद्यालय चान्दन के सभागार में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार के अध्यक्षता में निपुण बिहार की टीम द्वारा कार्यक्रम आयोजित बच्चों को नई शिक्षा नीति के बेहतर क्रियान्वयन हेतु प्रेरित किया। इस दौरान अनेक तरह के नारा लगे बोर्ड मंच पर सजाया गया। तथा कक्षा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय कक्षा के छात्र-छात्रा को दिए गए किताब को पढ़ने के लिए बोला गया। तत्पश्चात कार्यक्रम के दौरान उछलम्-कुदम् खेल खेलाकर उन बच्चों के सेल्फी फोटो लिया। साथ ही बच्चों को बुनियादी शिक्षा से संबंधित शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा संकल्प शपथ पत्र पढ़ा गया। से एक शपथ पढ़वाया गया।

इस कार्यक्रम से सभी बच्चे बहुत ही प्रफुल्लित होकर खुशी जाहिर किया। ज्ञात हो कि देश में शिक्षा की गुणवत्ता और उपयोगिता को बढ़ाने के लिए नई शिक्षा नीति राष्ट्रीय शिक्षा नीति की शुरुआत 2020 में की गई है। निपुण भारत मिशन 21वीं सदी के कौशल को बढ़ावा देता है। निपुण भारत मिशन का दृष्टिकोण आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (FLN)के सार्वभौमिक अधिग्रहण को सुनिश्चित करने के लिए सक्षम वातावरण बनाना है. ताकि अगले 5 साल में प्रत्येक बच्चा कक्षा 3 के अंत में पढ़ने लिखने और अंक गणित में वांछित पठन की क्षमता प्राप्त कर सके।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार, शिक्षिका इन्दिरा कुमारी, सुमन कुमारी, मनीषा कुमारी,राखी कुमारी आदि उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)